फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य को 4421 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य को 4421 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। देश में बिजली संकट से निपटने के लिए केंद्रीय विद्युुत नियामक आयोग ने सभी राज्य सरकारों व बिजली उत्पादन कंपनियोें को वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए उत्पादन लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इसमें उत्तराखंड के लिए 4421 मेेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जो पिछले साल की तुलना में 121 मेगावाट ज्यादा है।
विज्ञापन

यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा के मुताबिक केंद्रीय विद्युत नियामक की ओर से साल 2018-19 में 4300 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन जलविद्युत निगम की सालाना बोर्ड बैठक में इस लक्ष्य को बढ़ाकर 4700 मेगावाट कर दिया गया था। इसकी वजह 4300 मेगावाट लक्ष्य के सापेक्ष 4639 मेगावाट बिजली का उत्पादन होना है। यह जलविद्युत निगम बोर्ड की ओर से निर्धारित 4700 मेगावाट की तुलना में महज 61 मेगावाट कम है। प्रबंध निदेशक वर्मा के मुताबिक एनजीटी की ओर से नदियों का इकोलाजिकल फ्लो (ई-फ्लो) 15 फीसदी बरकरार रखे जाने की वजह से कुछ दिक्कतेें आ रही हैं लेकिन तमाम समस्याओं के बावजूद लक्ष्य को हासिल किया जाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें