फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंच प्रयागों को विकसित करेगा चारधाम विकास परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देवभूमि के पंच प्रयागों विष्णुप्रयाग, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग को नए सिरे से विकसित किया जाएगा। पंच प्रयागों के विकास में श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति के अलावा गंगोत्री यमुनोत्री मंदिर समितियों की मदद ली जाएगी। योजना के बाबत चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने शनिवार को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

चारधाम विकास परिषद उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने बताया कि देवभूमि के पंच प्रयागों का वेदों में बड़ा महत्व है। पंच प्रयाग देवभूमि की पहचान हैं। देवभूमि के इन पंच प्रयागों से होते हुए देश विदेश के लाखों तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर जाते हैं। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि चारों धाम को विकसित करने के साथ ही पंच प्रयागों के विकास पर भी ध्यान दिया जाए। ममगाईं ने तीर्थयात्रियों को पंच प्रयागों के धार्मिक महत्व से रूबरू कराने और संगम पर बने घाटों का विकसित कर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। बैठक के दौरान उन्होंने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह से यात्रा की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने यात्रा तैयारियों को समय रहते अंतिम रूप देने की हिदायत भी दी। परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि चारों धाम में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए सभी धामों के मंदिर समितियों के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को बुलायी गई है। इसके बाद यात्रा मार्ग के जिलों के डीएम और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें