ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से रविवार को 20 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवॉर्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2018 में टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
एमकेपी इंटर कॉलेज के सभागार में रविवार को वरदान संस्था के सहयोग से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बीएड कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल, एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पीके सक्सेना और प्रबंधक विक्रय जीएसएस कठैत ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्टूडेंट ऑफ द ईयर ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के सम्मान से मेधावियों को बेहतर करने का प्रोत्साहन मिलता है। एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पीके सक्सेना ने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से सालभर में 10000 अधिक विद्यालयों के मेधावियों को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर एलआईसी शाखा नंबर दो के वरिष्ठ प्रबंधक शाखा प्रबंधक आलोक सैनी, कनॉट प्लेस सीबीओ शाखा प्रबंधक नीरज कुमार, सीएबी शाखा प्रबंधक अमित टंडन, नेहरू कॉलोनी सेटेलाइट शाखा प्रबंधक लक्ष्मण सिंह, आईएसबीटी शाखा प्रबंधक जय कुमार, जाखन शाखा प्रबंधक अतुल गुप्ता, देवेंद्र रावत, नरेंद्र रावत, विकास नेगी समेत बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
---
इन स्कूलों के मेधावी हुए सम्मानित
कार्यक्रम में एमकेपी इंटर कॉलेज, एसजीआरआर पटेलनगर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, एसजीआरआर राजा रोड, दून इंटरनेशनल स्कूल, केवि आईएमए, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, एसजीआरआर वसंत विहार, बलूनी पब्लिक स्कूल, एसजीआरआर तालाब, यूनिवर्सल एकेडमी, एसजीआरआर सहस्त्रधारा रोड, केंद्रीय विद्यालय हाथी बड़कला नंबर एक समेत अन्य विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।