फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकराता डाकघर में नहीं बन पा रहे लोगों के आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता
विज्ञापन

डाकघर चकराता में आधार कार्ड बनाने के लिए बायोमेट्रिक एवं अन्य उपकरण आने के छह महीने बाद भी लोगों के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को 50 किमी दूर विकासनगर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने की पूर्व की व्यवस्था को बंद कर अधिकृत सेंटर से आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था प्रारंभ की गई थी। इसके तहत चकराता डाकघर में आधार कार्ड बनाने के लिए बायोमेट्रिक मशीनें एवं उपकरण लगभग छह महीने पहले भेजे गए थे। लेकिन, इसे अधिकारियों की लापरवाही कहें या सरकारी तंत्र की सुस्ती, कि छह माह बाद भी यहां आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। आधार कार्ड बनवाने और इसमें संशोधन के लिए लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। सभासद कैंट कमल रावत, दिनेश चांदना, सरदार सिंह, चमन चौहान, राजेन्द्र राणा, अनिल, सब्बल सिंह, पूरन सिंह, महेंद्र आदि का कहना है कि क्षेत्रीय ग्रामीण पिछले दो वर्षों से चकराता में आधार सेंटर खोले जाने की मांग कर रहे थे। लेकिन, आधार सेंटर खुलने के बाद भी क्षेत्र की जनता को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। पोस्ट आफिस से कई बार लोगों को संबंधित स्टाफ के नहीं होने की बात कहकर वापस लौटाया दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
डाकघर में किन कारणों से आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं, स्टाफ से इसकी जानकारी के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई होगी। यदि इसके लिए प्रशिक्षित स्टाफ नहीं है, तो जल्द ही उसकी नियुक्ति की जाएगी।
- जीएम तनेजा, सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पोस्ट देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें