फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएफआईटी और बीजीआर कैंपस पौड़ी जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में बीएफआईटी सुद्धोवाला ने एसडीएम डोईवाला को और बीजीआर कैंपस पौड़ी ने गवर्नमेंट पीजी कॉलेज टिहरी को हराकर पूरे अंक हासिल किए।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला बीएफआईटी सुद्धोवाला और एसडीएम डोईवाला के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएफआईटी ने निर्धारित 15 ओवरों में पांच विकेट खोकर 119 रन बनाए। ओपनर सौरव 3 रन और अभिषेक 5 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान आमिर ने 31, फरमान ने 22 व पवन ने 21 रनों का योगदान दिया। डोईवाला के गेंदबाज शिवम, मनीष और अजय एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डोर्डवाला की टीम 75 रन पर ही ऑलआउट हो गई। अहमद ने 21, अभिषेक ने 10 और शिवम ने 8 सर्वाधिक रन बनाए। बीएफआईटी की ओर से फरमान ने तीन, आदर्श व आमिर ने दो-दो और पवन ने एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच बीजीआर कैंपस पौड़ी और गवर्नमेंट पीजी कॉलेज टिहरी के बीच हुआ। टॉस जीत कर पहले खेलते हुए पौड़ी ने निर्धारित 15 ओवर में 154 रनों का स्कोर खड़ा किया। ओपनर बल्लेबाज करण ने 39 और ए. रावत 45 ने पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े। इसके बाद मनदीप ने 19 और राज 11 ने कुछ रन और जोड़े। 36 रन अतिरिक्त के रूप में आए। टिहरी की ओर से नीरज ने दो और मनीष एक विकेट लेने में सफल रहे। 154 के जवाब में उतरी टिहरी की टीम 15 ओवर में 65 रन ही बना पाई और मुकाबला 89 रनों से हार गई। टिहरी के लिए बल्लेबाज अभिषेक ने 29 और गौरव ने 10 रनाें का योगदान दिया। इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें