फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सकों का बनेगा अलग कैडर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग उनके लिए अलग कैडर बनाकर अतिरिक्त वेतन और सुविधाएं मुहैया कराएगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों को सरकारी सेवाओं की ओर आकर्षित करने के लिए विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विभाग के अनुसार, वर्तमान में स्त्री रोग, बाल रोग, एनेस्थेटिस्ट और हड्डी रोग समेत प्रदेश में 285 विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से कई बार आवेदन मांगे गए, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिलचस्पी ही नहीं दिखाई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण गंभीर मरीजों के इलाज में दिक्कतें आ रही हैं। उन्हें निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है। पिछले दिनों पार्लियामेंट बोर्ड कमेटी ने भी प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी पर गहरी चिंता जताते हुए इस समस्या के निराकरण की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विभाग ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए नई कवायद की है। स्वास्थ्य निदेशक (बजट एवं प्लानिंग) डॉ. अमिता उप्रेती का कहना है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए होमवर्क किया जा रहा है। इसके तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों का अलग से कैडर बनाने के साथ ही उन्हें अन्य अतिरिक्त सुविधाएं मुहैया कराना है। उम्मीद है कि जल्द उनकी कमी को दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें