8856 अभ्यर्थी देंगे नर्सिंग-पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रदेश में नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में 8856 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा प्रदेश में छह शहरों में कराई जाएगी। परीक्षा का आयोजन 28 व 29 जुलाई को होगा। सबसे ज्यादा 3371 आवेदन जीएनएम कोर्स के लिए आए हैं। एचएनबी मेडिकल विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि एएनएम के लिए 1713, जीएनएम के लिए 3371, बीएससी नर्सिंग के लिए 3226, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के लिए 165, एमएससी नर्सिंग के लिए 148 और बीएससी पैरामेडिकल के लिए 233 छात्रों ने आवेदन किया है। प्रवेश परीक्षा देहरादून, नई टिहरी, श्रीनगर गढ़वाल, हल्द्वानी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में आयोजित होगी।
यह है सरकारी सीटों का ब्योरा
स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, देहरादून : जीएनएम की 50, एएनएम की 50, बीएससी नर्सिंग की 60, एमएससी नर्सिंग की 18, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की 30 सीटें
बीडी पांडेय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नैनीताल : जीएनएम की 30 सीटें
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, रानीपोखरी : एएनएम की 20 सीटें
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, खिर्सू पौड़ी : एएनएम की 20 सीटें
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, गदरपुर : एएनएम की 20 सीटें
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, अल्मोड़ा : एएनएम की 20 सीटें
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, पिथौरागढ़ : एएनएम की 20 सीटें
राजकीय स्कूल ऑफ नर्सिंग, रोशनाबाद, हरिद्वार : जीएनएम की 60 सीटें
राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हल्द्वानी : बीएससी नर्सिंग की 50 सीटें
राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, टिहरी : बीएससी नर्सिंग की 40 सीटें
राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, चमोली : बीएससी नर्सिंग की 40 सीटें
राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पिथौरागढ़ : बीएससी नर्सिंग की 30 सीटें
राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अल्मोड़ा : बीएससी नर्सिंग की 40 सीटें
(सभी प्राइवेट कॉलेजों में 50 प्रतिशत सीटें राज्य कोटा की होंगी।)