फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

840 बूथों पर मनाया जाएगा भाजपा का स् थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी का 39वां स्थापना दिवस छह अप्रैल को 840 बूथों पर मनाया जाएगा। स्थापना दिवस की तैयारियों के बाबत महानगर अध्यक्ष ने बुधवार को मंडल प्रभारियों, अध्यक्षों एवं मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए।
महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि स्थापना दिवस के तहत बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान, झंडारोहण, सफाई अभियान, विचार गोष्ठी और वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा घर-घर जाकर प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। स्थापना दिवस के अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा 50, महिला मोर्चा 100, युवा मोर्चा 125, ओबीसी मोर्चा 50, किसान मोर्चा 40, अनुसूचित जाति मोर्चा 40 बूथों पर व्यवस्था देखेंगे। शेष अन्य सभी बूथों पर पार्टी की मुख्य इकाइयां अपने पदाधिकारियों, पार्षदों व अन्य जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित करेंगे। बैठक का संचालन महामंत्री आदित्य चौहान ने किया। इस दौरान राजेंद्र ढिल्लो, सीताराम भट्ट, अनीता सिंह विनोद शर्मा, आरएस परिहार, मानिक निधि शर्मा, राज किशोर, बृजलेश गुप्ता, हरीश कोहली, डॉ. उदय सिंह पुंडीर, राजेश शर्मा, सत्येंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रतन, हरीश, श्याम मंडल प्रभारी नियुक्त
महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने रतन सिंह चौहान को बालावाला, हरीश डोरा को प्रेमनगर कांवली तथा श्याम अग्रवाल को सहसपुर मंडल का प्रभारी घोषित किया गया। गोयल ने नगर निगम चुनाव में पार्टी के अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें