फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना गार्ड वाले पांच एटीएम कराए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना गार्ड वाले पांच एटीएम कराए बंद
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के पांच एटीएम को बंद करा दिया है। इन एटीएम पर बैंक की ओर से सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे। इसको लेकर पुलिस की ओर से नोटिस भी जारी किए गए थे।
कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि एटीएम से हो रही धोखाधड़ी को देखते हुए क्षेत्र में स्थित बैंकों की 38 शाखाओं के प्रबंधकों को तीन फरवरी को नोटिस जारी किए गए थे। इसमें एटीएम में गार्ड रखने और कैमरे लगाने को कहा गया था लेकिन बैंक की ओर से कोई रिस्पांस नहीं दिया गया। बुधवार को एटीएम की फिर से जांच की गई। इसमें ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पीएनबी, एचडीएफसी, लालपुर स्थित सेंट्रल बैंक, नयागांव स्थित यूनियन बैंक और सेंट ज्यूड्स बंजारावाला स्थित कैनरा बैंक के एटीएम को बंद कर ताला लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि इससे पहले भी 19 फरवरी को लाल पुल स्थित पीएनबी, आईएसबीटी स्थित एक्सिस बैंक और कारगी चौक स्थित इंडीकैश के एटीएम को बंद कर दिया गया था। इनमें भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे, जबकि रुपये निकालने के लिए भीड़ लगी थी। बाद मेें एक्सिस बैंक और इंडीकैश में गार्ड तैनात करने पर दोनों एटीएम की चाबी प्रबंधकों को सौंप दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें