फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका निकेतन में सामने आई घोर लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बालिका एवं शिशु निकेतन में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। बुधवार को पहली जांच कमेटी की ओर से समाज कल्याण विभाग के निदेशक को भेजी गई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। निदेशक का कहना है कि जल्द मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
17 दिसंबर को समाज कल्याण विभाग के निदेशक योगेंद्र यादव ने बालिका एवं शिशु निकेतन के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी। इसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर, मुख्य परिविक्षा अधिकारी वंदना सिंह और जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट को शामिल किया गया। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार शाम टीम ने रिपोर्ट निदेशक को सौंप दी। इसमें कहा गया है कि बालिका निकेतन में छात्राओं के साथ बुरा व्यवहार होता है। स्टाफ उन्हें डराता-धमकाता भी है। उनकी देखभाल भी ठीक तरीके से नहीं की जाती है। इससे यहां रहने वाली बालिकाओं में रोष है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि गिफ्ट और अन्य सामान भी स्टाफ उनसे ले लेता है। सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर दिव्यांगों की तैनाती है। सफाई की व्यवस्था भी खराब है। समाज कल्याण विभाग के निदेशक योगेंद्र यादव ने बताया कि रिपोर्ट में बालिका एवं शिशु निकेतन की तमाम खामियां सामने आई हैं। इसे लेकर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि 16 दिसंबर की रात बालिका एवं शिशु निकेतन से पांच बालिकाएं भाग गई थीं। अगले दिन समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने निकेतन का निरीक्षण कर जांच समिति बनाई थी। वहीं, शासन स्तर पर गठित दूसरी समिति भी मामले की जांच कर रही है।
--
पहले भी सामने आ चुकी हैं खामियां
बीते सोमवार को बाल संरक्षण आयोग की सदस्य शारदा त्रिपाठी के निरीक्षण में भी बालिका एवं शिशु निकेतन में तमाम कमियां सामने आई थीं। उन्होंने भी इसकी रिपोर्ट समाज कल्याण विभाग के निदेशक योगेंद्र यादव को सौंपी थी।
विज्ञापन

--
मुख्य द्वार पर गार्ड रूम बनाने का प्रस्ताव
बालिकाओं के फरार होने की घटना के बाद बुधवार को बालिका एवं शिशु निकेतन के मुख्य द्वार पर गार्ड रूम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए उठाया गया है। बीते 16 दिसंबर की रात बालिका एवं शिशु निकेतन से पांच बालिकाएं दीवार फांदकर निकल गई थीं। हालांकि, उन्हें टीएचडीसी कॉलोनी के पास पकड़ लिया गया। अब इस घटना से सबक लेते हुए समाज कल्याण महकमा हरकत में आया है। 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए बालिका एवं शिशु निकेतन के मुख्य द्वार पर गार्ड रूम बनाया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने बताया कि बालिका एवं शिशु निकेतन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गार्ड रूम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें