परिवहन विभाग की ओर से नियम विरुद्ध दौड़ रहे 170 वाहनों के चालान किए गए हैं। जबकि 30 वाहनों को सीज किया गया है। विभाग की ओर से यह कार्रवाई विशेष चेकिंग अभियान चलाकर की गई।
इस पर आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि बिना पंजीकरण के दौड़ रहे बड़ी संख्या में वाहनों को पकड़ा गया है। इसके अलावा लोग बिना हेलमेट वाहन चलाते भी मिले। साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग पर लोग शराब पीकर वाहन चला रहे थे। बाहरी राज्यों से अस्थायी पंजीकरण के साथ आने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई है। विभाग पिछले कई दिनों से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। चेकिंग करने वाली टीम में एआरटीओ देहरादून पंकज श्रीवास्तव और एआरटीओ विकासनगर अनिल नेगी आदि मौजूद रहे।