स्वीडन के 16वें राजा कार्ल गुस्ताव और महारानी सिल्विया का दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल चुका है। राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के तहत अतिथियों के स्वागत के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अतिथियों के प्रोटोकाल के अनुरूप पर्याप्त व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। - सविन बंसल, डीएम नैनीताल
सीटीआर प्रशासन भी तैयारियों में जुटा
शाही दंपति के आगमन को लेकर सीटीआर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। हालांकि इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है। जिम कॉर्बेट पार्क में बाघों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां सैलानियों को तांता लगा हुआ है। इससे पहले भी यहां विदेशों से राष्ट्राध्यक्ष और प्रधानमंत्री आते रहे हैं।