फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणनास्थल पर 100 एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मतगणना स्थल 100 मेगाबाइट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इससे मतगणना संबंधी डाटा ट्रांसफर करने में काफी सहूलियत होगी। इसके लिए डीएम ने बीएसएनएल को जल्द से जल्द ब्राडबैंड लैंडलाइन बिछाने के आदेश दिए हैं। साथ ही डीएम ने अन्य तैयारियों का जायजा भी लिया और अधिकारियों को काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने एनआईसी सभागार में मतगणना की तैयारियों की समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना के लिए विभिन्न तरह की टीमों को आवश्यकतानुसार तैनाती देने के निर्देश दिए। इस बाबत प्रगति रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने इलेक्ट्रोनिक ट्रांस्मिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम और पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम को तैयार करने निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी मतगणना से पहले कार्मिकों के प्रशिक्षण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को अपने अपने स्तर से किए जाने वाले कामों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। इस अवसर पर सीडीओ जीएस रावत, एडीएम वित्त बीर सिंह बुदियाल, एडीएम प्रशासन रामजीशरण गुप्ता, मुख्य कोषाधिकारी नरेंद्र सिंह और सभी एआरओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चरणों में होगा प्रशिक्षण
मतगणना के लिए कार्मिकों का दो चरणों में प्रशिक्षण होना है। पहले चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 व 13 को आयोजित होना है। दूसरे चरण में 20 व 21 मई को प्रशिक्षण दिया जाना है। जिलाधिकारी ने सभी कार्मिकों प्रशिक्षण में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें