ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीतांबर प्रसाद ध्यानी को इंटलेक्चुअल फाउंडेशन की ओर से उत्तराखंड रत्न से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उच्च शिक्षा, शोध व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। इससे पहले डॉ. ध्यानी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। इनमें भारत एक्सीलेंस अवार्ड, लीडिंग साइंटिस्ट ऑफ द वर्ल्ड 2009, टॉप 10 साइंटिस्ट 2009, यूएसए अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस 2012 व यूएस अवार्ड ऑफ गोल्ड मेडल फॉर इंडिया शामिल हैं। एसजीआरआर विवि के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने डॉ ध्यानी को यह सम्मान मिलने पर बधाई दी है। डॉ. ध्यानी बीते 38 वर्षों में जैव विविधता संरक्षण, पारिस्थितिकी पुर्नरुद्धार मानव संसाधन विकास एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किए हैं। उनके 236 शोध प्रकाशन, 20 पुस्तकें और 10 नीति निर्धारण दस्तावेज अब तक प्रकाशित हो चुके हैं।