फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के खाते से उड़ाए 13 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। दून के एक व्यापारी के खाते से जालसाजों ने 13 लाख रुपये ठग लिए हैं। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

साइबर थाना निरीक्षक भारत सिंह ने बताया कि राजपुर रोड निवासी पीड़ित व्यापारी अजय यादव की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला एटीएम कार्ड क्लोनिंग का माना जा रहा है। व्यापारी के खाते के एटीएम कार्ड को पांच बार स्वैप करके पैसे डेबिट हुए हैं। माना जा रहा है कि कार्ड से खरीदारी हुई है। निरीक्षक भारत सिंह ने बताया कि खरीदारी को ब्लॉक भी कराया जा सकता है। मामले में बैंक से भी ब्योरा जुटाया जा रहा है। यदि जांच पड़ताल में खरीदारी की बात सामने आती है तो वेबसाइट या प्वाइंट सेल की आईडी से जालसाजों तक पहुंचा जा सकता है। उसके बाद आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें