फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर 29 वर्ष बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर 29 वर्ष बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। रंगोत्सव होली आज (बृहस्पतिवार) खेली जा रही है। रंग के इस त्योहार में हर कोई एक दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार रंगों का त्योहार होली इस बार चैत कृष्णपक्ष में 21 मार्च को मनाई जा रही है। इस होली पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इन संयोगों के बनने से कई अनिष्ट दूर होंगे।
ज्योतिषाचार्य गौरव आर्य ने बताया कि वर्ष 1990 के बाद यह दुर्लभ संयोग आया है, जब होली पर शनि, गुरु की राशि धनु में रहेगी। बुध, शनि की राशि कुंभ में रहेगा जबकि चंद्र सिंह राशि में रहेगा। सूर्य, गुरु की राशि मीन में रहेगा। ऐसे में मेष राशि वालों के आसपास खुशनुमा माहौल रहेगा। लक्ष्य पर ध्यान देने से लाभ होगा। वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। मिथुन राशि वालों को धन की प्राप्ति हो सकती है। कर्क राशि वालों के लिए समय अच्छा, स्वयं पर ध्यान देंगे तो फायदा होगा। सिंह राशि वालों के लिए पंचमी के बाद में चंद्र का गोचर कुछ मनचाहे कार्य बना सकता है। कन्या राशि वालों के लिए यह समय संभलकर चलने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर एक और दुर्लभ संयोग बन रहा है। लगभग सात वर्ष के बाद देवगुरु बृहस्पति के उच्च प्रभाव में बृहस्पतिवार को होली मनाई जाएगी। इससे मान-सम्मान व पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें