फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सुबोध बने फुटबाल संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को उत्तराखंड राज्य फुटबॉल एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को हुए चुनाव में मंत्री उनियाल के अलावा भारतीय खेल प्राधिकरण के पूर्व कोच दयाल सिंह रावत को सचिव चुना गया। हालांकि, कुछ लोगों ने नई एसोसिएशन के गठन की जानकारी नहीं देने पर नाराजगी जताई। लेकिन, इसका असर चुनाव पर नहीं पड़ा।
रविवार को किसान भवन के सभागार में एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक नंदकिशोर बहुगुणा और खेल विभाग के सहायक निदेशक सतीश कुमार सार्की की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। बहुगुणा ने बताया कि कार्यकारिणी में राजेंद्र सिंह रावत, सुभाष अरोड़ा, राजेंद्र सिंह सजवाण और शिव रतन रावत को उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद पौड़ी के अध्यक्ष यशपाल बेनाम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गणेश काला को कोषाध्यक्ष और शिव सिंह व मनोज पुनेठा को संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, संदीप कुमार, हरीश कनवाल, भगत सिंह डसीला, विक्रम सिंह रावत, मुकुल, बृजेश भट्ट को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एसोसिएशन को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना
कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का गठन तो कर लिया गया है। लेकिन, नवनिर्मित एसोसिएशन को अभी तक ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन और उत्तराखंड ओलंपिक संघ से मान्यता नहीं मिल पाई है। इस कारण आने वाले समय में एसोसिएशन को परेशानियों का सामना करना पड़ा सकता है। हांलाकि अध्यक्ष बने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इसके लिए जो भी प्रक्रिया है उसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें