फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर तीन युवकों से डेढ़ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। तीन युवकों ने दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुरादाबाद निवासी एक व्यक्ति पर डेढ़ लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित टांडा भनेड़ा निवासी सरफराज, शाहबाज और सलमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पूर्व उनकी मुरादबाद निवासी एक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। इस दौरान उसने उन्हें दुबई में नौकरी दिलाने की बात कही। साथ ही बताया कि दुबई में उसकी अच्छी जान पहचान है और वह वीजा बनवाने के साथ ही दुबई भेजने के टिकट भी करवा देगा। आरोप है कि दुबई भेजने और नौकरी लगवाने के एवज में उसने तीनों से डेढ़ लाख रुपये लिए। इसके बाद 24 मई को उसने तीनों को दिल्ली स्थित अपने कार्यालय पर बुलाया। यहां उन्हें वीजा और दुबई का टिकट दिया। उन्होंने वीजा और टिकट की जांच कराई तो दोनों फर्जी निकले। इसके बाद तीनों युवक उसके कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि वह फरार है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें