फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में आफत की बारिश, कई मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

नगर में बीते बुधवार दोपहर से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। आधी रात को हुई मूसलाधार बारिश के कारण मसूरी-दून मार्ग समेत कई संपर्क मार्ग मलबा आने से बंद हो गए। सुबह नौ बजे मसूरी-दून मार्ग पर आवाजाही बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, नालियां चोक होने से कई दुकानों और मकानों में पानी भर गया। किंग क्रेग स्थित डाकघर में पानी और मलबा घुसने से दस्तावेजों को नुकसान पहुंचा है।
बुधवार रातभर हुई भारी बारिश के बाद बृहस्पतिवार सुबह मसूरी के चारों ओर से सड़कें बंद होने की सूचनाएं आने लगीं। देर रात करीब 12.30 बजे किंग क्रेग के नीचे भूस्खलन होने से मसूरी-देहरादून मार्ग बंद हो गया। इससे दोनों ओर वाहन सुबह तक फंसे रहे। छोटे वाहनों को 10 से 15 किमी की अधिक दूरी तय कर बार्लोगंज रोड से घूमकर अपने गंतव्य को जाना पड़ा। सुबह लगभग नौ बजे मलबा हटाकर मार्ग पर आवाजाही सुचारु कराई गई। दूसरी ओर टिहरी बाईपास हाईवे 707 ए पर बाटा घाट के समीप मलबा आने से वाहनों की आवाजाही दो घंटे से ज्यादा समय तक ठप रही। इससे जौनपुर क्षेत्र से मसूरी और देहरादून आने वाले दूध और सब्जियों के वाहन देरी से पहुंचे। उधर, लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मार्ग पर एक विशालकाय पेड़ गिरने से आवाजाही ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कटर से पेड़ काटकर किनारे किया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो पाया। वहीं, मूसलाधार बारिश से किंग ग्रेग स्थित भारतीय डाक विभाग के कार्यालय में पानी के साथ बड़ी मात्रा में मलबा घुस गया। इससे कई दस्तावेज भीगकर खराब हो गए। बारिश के कारण पिक्चर पैलेस के निकट मैसॉनिक लॉज के मैदान मैदान का पुस्ता ढहने से वहां खड़े वाहनों और भवन को खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय निवासी गौरव गुप्ता, धरमपाल पंवार आदि ने नगर पालिका से शीघ्र मैदान का पुश्ता लगाने की मांग की है।
--
फोटो कैप्शन 1-2 : आईएएस एकेडमी मार्ग पर गिरे पेड़ को कटर से काटते अग्निशमन कर्मचारी।
फोटो कैप्शन 3 : मैसॉनिक लॉज पर डिमरी निकास भवन के मैदान का पुस्ता ढहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें