फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित में आगे भी उठाते रहेंगे आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मलिन बस्तियों को बचाने के लिए सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश लाने पर बृहस्पतिवार को बस्तियों के लोगों ने मसूरी, रायपुर, राजपुर और कैंट विधायक का आभार जताया। उन्होंने विधायकों को फूल-माला पहनाकर मिठाई खिलाई। साथ ही ढोल-नगाड़ों पर डांस कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान विधायकों ने कहा कि वे जनता के साथ हैं और किसी का भी घर उजड़ने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से तीन वर्ष के भीतर मलिन बस्तियों के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाया जाएगा।
--
जनहित में आगे भी उठाते रहेंगे आवाज : काऊ
देहरादून। प्रदेश सरकार की ओर से मलिन बस्तियों के लिए अध्यादेश आने पर बस्तियों के लोगों ने रायपुर विधायक विधायक उमेश शर्मा काऊ का आभार जताया। बस्तीवासी विधायक के घर पहुंचे और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान विधायक ने कहा कि वह आगे भी जनहित में आवाज उठाते रहेंगे। रायपुर विधायक के घर सुबह से ही रिस्पना नगर, चकशाह नगर, शिव नगर, राजीव नगर, शीतला विहार, वाणी विहार आदि मलिन बस्तियों के लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। ढोल-नगाड़ों के धुन पर डांस कर उन्होंने विधायक का आभार जताया। इस दौरान कमली भट्ट, सुशील कुमार, मनमोहन धनाई, सोनू उनियाल, संजीव मल्होत्रा, बीना उनियाल, नीरू भट्ट, वर्षा बडोनी, नीतू वाल्मीकि, राजू रावत, विपिन राणा, प्रदीप शर्मा, विनोद नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
गरीबों की हितैषी है प्रदेश सरकार : कपूर
देहरादून। कैंट विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों की हितैषी है। यही कारण है कि मलिन बस्तियों के पक्ष में प्रदेश सरकार अध्यादेश लेकर आई है। तीन साल बाद उन्हें रहने के लिए आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता उन्हें बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों को गुमराह होने से बचना चाहिए। इस दौरान द्रोणपुरी, न्यू पटेलनगर क्षेत्र के लोगों ने कैंट विधायक का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और आभार जताया। मौके पर सुबोध पुंडीर, सोनू कुमार, सुमित पांडे, राजेश चौधरी, सूरज बिष्ट, राशिद, सुदर्शन, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
--
जनता को नहीं होने देंगे परेशानी : जोशी
देहरादून। प्रदेश सरकार की ओर से मलिन बस्तियों के पक्ष में लाए गए अध्यादेश को लेकर मसूरी विधायक गणेश जोशी, राजपुर विधायक खजान दास, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, कैंट विधायक हरबंस कपूर और बस्तियों के प्रधानों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलकर उनका आभार जताया। इसके बाद बस्तियों के लोगों ने मसूरी विधायक गणेश जोशी के आवास पर पहुंचकर उनका आभार जताया। इस दौरान जोशी ने कहा कि सरकार जनता के साथ है, उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे। इस दौरान मोहन बस्ती, बापू नगर, विवेक विहार, राजीव नगर, सुमन नगर आदि बस्तियों के पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, सुरेंद्र राणा, सुरेंद्र सिंह नेगी, सिकंदर सिंह, आशीष थापा, अरविंद डोभाल, अजय राणा, कांता प्रसाद, विजेंद्र उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
अध्यादेश से मलिन बस्ती के लोगों में रोष : राजकुमार
देहरादून। पूर्व विधायक राजकुमार का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से मलिन बस्तियों के लिए लाए गए अध्यादेश से गरीबों में रोष है। सरकार को मलिन बस्तियों के लिए पूर्व में बनाए गए कानून को लागू करना चाहिए। अध्यादेश में तीन साल का समय दिया गया है और इसके बाद मलिन बस्ती में रहने वालों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों में शिफ्ट करने की बात कही गई है। लेकिन तीन साल बाद आवास नहीं मिलने पर वे कहां जाएंगे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में 28 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास कूच कर अध्यादेश का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें