फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से चक्काजाम करेंगे रोडवेज कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

26 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को रोडवेज कर्मचारियों ने गांधी रोड स्थित मंडलीय प्रबंधक (आरएम) पर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर बृहस्पतिवार से कार्य बहिष्कार कर चक्काजाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गांधी रोड स्थित आरएम कार्यालय में मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद् से जुड़े कर्मचारियों ने धरना शुरू किया। वक्ताओं ने कहा कि कई बार निगम प्रबंधन और शासन से वार्ता के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उप महामंत्री विपिन बिजल्वाण ने बताया कि बृहस्पतिवार से ग्रामीण, पर्वतीय और ब डिपो, मंडलीय कार्यशाला, प्रशासनिक कार्यालयों के कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर चक्काजाम करेंगे। शुक्रवार से मंडल के रुड़की, कोटद्वार, हरिद्वार, ऋषिकेश डिपो में भी कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर आंदोलन में शामिल होंगे। धरने के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष मेजपाल सिंह, मंत्री दिनेश पंत, प्रेम सिंह रावत, शिवनारायण तिवाड़ी, प्रवीन सैनी, अमरीश, अखिल डोभाल, तेजपाल सिंह, विक्रांत, दीपक, नवल किशोर, सोनल सिंह, ओमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

................
ये हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
माह के पहले हफ्ते में वेतन का भुगतान
मृतक आश्रितों को तत्काल नौकरी दी जाए
ओवरटाइम का भुगतान वेतन के साथ करने
निगम में भर्ती किए गए 367 नए संविदा परिचालकों को तत्काल नियुक्ति दिए जाने
गांधी रोड स्थित पुराने बस अड्डे की जमीन अपने कब्जे में लेने
जीटीएम को डिफाल्टर घोषित कर जमीन पर व्यावसायिक भवन का निर्माण करने
राजकीय चालकों की तरह निगम चालकों को 4800 ग्रेड पे देने
श्रीनगर डिपो में हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराने
ऋषिकेश डिपो में पैट्रोल पंप स्थापित किए जाने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें