फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशमबाड़ा में वायु प्रदूषण की जांच करेगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नगर निगम शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और आसपास के क्षेत्र में वायु प्रदूषण की जांच करेगा। प्लांट से इलाके में फैल रही दुर्गंध की शिकायत पर यह निर्णय लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद निगम प्रशासन आगे कोई निर्णय लेगा।
विज्ञापन

शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को लेकर स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन से शिकायत की थी। इसके बाद नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने प्लांट के आसपास वायु प्रदूषण की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। प्लांट के साथ ही उसके केंद्र से तीन किलोमीटर की दूरी में चार जगहों से वायु प्रदूषण के सैंपल लिए जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्लांट फुली कवर्ड है। लिहाजा दुर्गंध की संभावना कम है, लेकिन लोगों की शिकायत को देखते हुए वायु प्रदूषण की जांच कराई जा रही है, ताकि स्थिति साफ हो सके। वहीं, निर्माण एजेंसी रैमकी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहित द्विवेदी का कहना है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से किसी तरह का प्रदूषण नहीं फैल रहा है। जांच के बाद स्थिति अपने आप साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें