फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी चिदानंद भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी चिदानंद भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित
विज्ञापन

- अभिनेता अनिल कपूर सहित फिल्मी व राजनीतिक हस्तियों ने दिया पुरस्कार

अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती । परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत गौरव पुरस्कार व आश्रम की साध्वी भगवती सरस्वती को डा. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्र निर्माण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आश्रम की ओर से बताया गया कि उक्त पुरस्कार परमार्थ निकेतन गंगा तट पर जाने माने फिल्म अभिनेता अनिल कपूर, डेविड धवन, पार्वती जांगिड़ सुधार, राज्यसभा के चीफ एडवाइजर रामा स्वामी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र शेखावत, राज्यसभा सांसद शशिकला ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वामी चिदानंद मुनि पर्यावरण, जल संरक्षण व नदियों की स्वच्छता के लिए अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

परमार्थ गंगातट पर आयोजित होने वाली गंगा आरती के माध्यम से विश्व के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता का संदेश दिया जाता है वह बेहतर माध्यम है। इससे समाज में इस दिशा में सफलता प्राप्त की जा सकती है। कहा कि सभी मिलकर प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान दें तो अच्छे परिणाम सामने आएंगे। इस अवसर पर स्वामी चिदानंद मुनि ने सभी लोगों को सकारात्मक प्रयासों के लिए समयदान व श्रमदान का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें