फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज होंगे ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों, बीएड कॉलेजों और निजी कॉलेजों की सूची जल्द ही ऑनलाइन होगी। छात्र-छात्राओं को घर बैठे विवि की वेबसाइट पर विवि से संबद्ध कॉलेजों में संचालित होने वाले पाठ्यक्रमों और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी मिलेगी। राज्यपाल डॉ. केके पाल के निर्देश के बाद विवि प्रशासन ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। विवि मुख्यालय बादशाहीथौल परिसर में संचालित हो रहे जूनियर हाईस्कूल जल्द ही अन्यत्र शिफ्ट होने की उम्मीद अब जग गई है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसकी जिम्मेदारी टिहरी विधायक धन सिंह नेगी को सौंपी है।
विज्ञापन

राज्यपाल डॉ. केके पाल ने शनिवार को श्रीदेव सुमन विवि मुख्यालय बादशाहीथौल पहुंचकर विवि की डाटा प्रोसेसिंग यूनिट का लोकार्पण किया। परिसर निरीक्षण के बाद राज्यपाल ने विवि प्रशासन को संबद्ध कॉलेजों की सूची, प्रवेश की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने और विवि की छतों पर सोलर प्लांट लगाने के निर्देश दिए। विवि कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर राज्यपाल ने कार्यों की सराहना की। कहा कि सीमित संसाधनों में विवि बेहतर कार्य कर रहा है। कुलपति डॉ. यूएस रावत ने बताया कि डाटा प्रोसेसिंग यूनिट के माध्यम से जल्द ही विवि से संबद्ध सभी कॉलेजों की सूची को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। बताया कि गेस्ट हाउस, अकादमी सेंटर और कुलपति आवास निर्माण का जो प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है, उनका राज्यपाल और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने जल्द समाधान करने का भरोसा दिलाया है। इधर, विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि श्रीदेव सुमन विवि परिसर में संचालित जूनियर हाईस्कूल के लिए भूमि चिह्नित कर तीन-चार माह के अंतर्गत उसे शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें