फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एसआरटी परिसर में ऑन लाईन हो सकेंगे प्रवेश फार्म जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब एसआरटी में ऑन लाइन भरे जाएंगे फार्म
विज्ञापन

विवि जल्द करेगा बैंकों से अनुबंध
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में दाखिले के लिए इस बार अभ्यर्थियों को घंटों लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं है। विवि ने अभ्यर्थियों की सहूलियत को देखते हुए इस बार से ऑनलाइन फार्म भरने की व्यवस्था शुरू कर दी है। इससे जहां एक ओर अभ्यर्थी प्रवेश पाने के लिए घर बैठे ही अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे, वहीं 100 रुपये की फीस भी नहीं देनी पड़ेगी। इतना ही नहीं जल्द ही फार्म शुल्क भी ऑन लाइन जमा करने के लिए एमओयू की कार्रवाई चल रही है।
एचएनबी गढ़वाल विवि को केंद्रीय विवि का दर्जा मिलने के बाद से स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा समेत देशभर से अभ्यर्थी दाखिला लेने के लिए पहुंचते है। ऐसे में प्रवेश लेने के लिए प्रवेशार्थियों को परिसर के फार्म काउंटर में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन इस बार से स्वामी रामतीर्थ परिसर में अभ्यर्थियों को घर बैठे ही प्रवेश फार्म भरने की सौगात विवि ने दे दी है। इसके लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को विवि की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर ऑन लाइन एडमिशन लिंक के अंदर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें प्रवेशार्थी का नाम, माता-पिता का नाम और अन्य जानकारी भरी जाएगी। परिसर में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का ऑन लाइन फार्म जमा करने की योजना शुरू कर दी गई। सभी अभ्यर्थियों को 15 जुलाई तक हर हाल में अपना फार्म जमा करना होगा। फार्म भरने के बाद ही अभ्यर्थी काउंसिलिंग में बैठ पाएंगे। वहीं परिसर में इस सत्र से एडमिशन फीस को भी ऑनलाइन जमा करने की योजना पर कार्रवाई चल रही है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए बैंकों के साथ एमओयू का करार गतिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
परिसर में इस बार से प्रवेश पाने के लिए ऑन लाइन फार्म भरने की योजना शुरू कर दी गई है। 15 जुलाई तक स्नातक प्रथम सेमेस्टर के अभ्यर्थी फार्म भर सकेंगे। इसके बाद काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।
-प्रो. आरसी रमोला, निदेशक एसआरटी परिसर बादशाहीथौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें