फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीना दून नहीं आएंगी शताब्दी और लिंक एक्सप्रेस समेत ये 16 एक्सप्रेस ट्रेनें

Sun, 16 Apr 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंडल से गुजरने वाली आठ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें 36 दिनों तक देहरादून नहीं आएंगी। देहरादून स्टेशन पर 17 अप्रैल से 22 मई तक वासेबल एप्रिन का काम चलेगा।
विज्ञापन


इसके चलते ट्रेनें शताब्दी और लिंक एक्सप्रेस सहित आठ जोड़ी ट्रेनें हरिद्वार तक ही आएंगी । काम पूरा होने के बाद ट्रेनें पूर्व की तरह देहरादून तक आ सकेंगी।

17 अप्रैल से देहरादून स्टेशन पर वासेबल एप्रिन का काम शुरू होने वाला है। काम बाइस मई तक चलेगा। इस दौरान प्लेटफार्म प्रभावित रहेगा। वासेबल एप्रिन वाले प्लेटफार्म पर ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन


इसके चलते आठ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें 17 अप्रैल से 22 मई के बीच देहरादून तक नहीं आएंगी। इन ट्रेनों को हरिद्वार तक ही चलाया जाएगा। प्रभावित रहने वाली ट्रेनों में देहरादून दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और लिंक एक्सप्रेस प्रमुख हैं।
विज्ञापन

ये ट्रेनें देहरादून नहीं आएंगी

- इलाहाबाद-देहारादून लिंक एक्सप्रेस

- देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस

- देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस

- देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस

- देहरादून-कुचीबेली एक्सप्रेस

- नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी 

- देहरादून-मदूरई एक्सप्रेस

- देहरादून-ओखा एक्सप्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें