- 14 अक्तूबर को आयोग के सदस्य अशोक लहरी देहरादून पहुंच जाएंगे।
- 15 अक्तूबर को आयोग के अध्यक्ष, सदस्य व अधिकारी जौलीग्रांट एयर पोर्ट पर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री या उनके द्वारा नामित मंत्री आयोग की टीम का एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे
दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक
साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
साढ़े चार से साढ़ें पांच बजे तक पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
- 16 अक्तूबर को सुबह 10 बजे वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री का उद्बोधन होगा
आयोग के अध्यक्ष प्रारंभिक प्रतिक्रिया देंगे। मुख्य सचिव की प्रेजेंटेशन होगी। सामान्य चर्चा होगी।
व्यापार और उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद आयोग के अध्यक्ष प्रेस कांफ्रेंस करेंगे
- 17 अक्तूबर को आयोग का दल नैनीताल जाएगा, जहां वो पर्यटन कारोबारियों से फीड बैक लेगा
राज्यों के वित्त के लिए अहम होगी आयोग की सिफारिश
भ्रमण के दौरान वित्त आयोग प्रदेश की वित्तीय स्थिति और भावी विकास की जरूरतों को लेकर फीड बैक लेगा। प्रदेशों का भ्रमण पूरा करने के बाद वह केंद्र व राज्य के बीच वित्तीय हिस्सेदारी का निर्धारण करेगा। इस लिहाज से आयोग का दौरा बहुत अहम है। जानकारों की मानें तो प्रदेश सरकार यदि पर्वतीय राज्यों की जरूरतों के संबंध में आयोग को अलग दृष्टिकोण से हिस्सेदारी का निर्धारण कराने में सफल रही तो इससे उत्तराखंड हिमालयी और छोटे राज्यों को वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकता है। मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और प्रदेश सरकार के आलाधिकारी आयोग के समक्ष यही मसला उठाने की तैयारी में हैं।
सभी प्रमुख अधिकारियों को मुख्यालय में बने रहने के लिए कहा गया है। ताकि आयोग की टीम भ्रमण के दौरान जो भी जानकारी चाहे उसे तत्काल उपलब्ध करा दी जाए।
- प्रकाश पंत, वित्त मंत्री