फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश

Sun, 07 Jul 2019 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राज्य के सात जिलों में रविवार को भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी दून समेत सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन


शनिवार को मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी दून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में रविवार को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
 

विज्ञापन

विभाग ने नौ जुलाई तक ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सात और आठ जुलाई को ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। उसके बाद बारिश में कुछ कमी हो सकती है।

दूसरी ओर, राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहले ही सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर चुका है। जिलाधिकारियों को बारिश के दौरान सड़कें बंद होने पर तुरंत खोलने और आपदा की स्थिति में मुख्यालय को सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मौसम अधिक खराब होने पर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में यात्रियों की आवाजाही रोकने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें