फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ शुक्रवार को बरोटीवाला के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विकासनगर स्थित यूपीसीएल दफ्तर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं आने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने कहा कि बीते कई दिन से बरोटीवाला गांव में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। दिनभर बिजली की आंख मिचौली का सिलसिला जारी रहता है। इससे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से गड़बड़ा गई है। करीब 200 से अधिक परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि जामनखाता रोड से सटे इलाकों में सिंगल फेस से पावर सप्लाई की जा रही है। इससे यहां अक्सर हाई और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, जिससे बिजली उपकरणों के फुंकने का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने समस्या से निजात दिलाने के लिए अलग से एक ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की। वहीं, एसडीओ राजपाल सिंह ने बताया कि लाइनों की मेंटीनेंस कराया जा रहा है। शीघ्र ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में बल बहादुर गुरुंग, माया देवी, सरोज, संगीता राणा, चंद्रकला, शकुंतला गुरुंग, हुकुम सिंह, ललिता थापा, आनंद, विजय, सरस्वती देवी, कश्मीर सिंह, अशोक कुमार, ओम प्रकाश, हरी चंद, प्रकाश चंद, महेंद्र सिंह, किशोर सिंह, संजू लाल, अशोक कुमार, अमित चौहान, देशराज, सुनील रांगड, पिंकू रांगड़ा, संदीप राणा, कपिल देव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें