फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 किसानों को बांटा मछलियों का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

साहिया। मछली पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मत्स्य पालन विभाग की ओर से साहिया में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें काश्तकारों को मछली पालन से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही 14 किसानों को मछलियों का बीज भी वितरित किया गया।
मत्सय पालन विभाग ढकरानी के मत्स्य निरीक्षक परमेंद्र नौटियाल ने बताया कि पहाड़ों में मछली पालन की अपार संभावनाएं हैं। यहां की जलवायु मछली पालन के लिए बेहद अनुकूल है। पशुपालक कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। बंजर भूमि पर भी मछली पालन किया जा सकता है। इससे स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे। बताया कि गोष्ठी के दौरान पशुपालकों को 8 हजार कॉमन कॉर्प और 12 हजार कॉर्प मछलियों का बीज वितरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेंद्र सिंह तोमर, हंसराम, धन सिंह, कचलु दास, वीरबल राय, रूपराम राठौर, श्री चंद राठौर, जवाहर सिंह, राजेश, रमेश, दीप सिंह चौहान, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें