फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी आाजदी के बाद देश का सबसे कर सुधार, वर्षगांठ पर सेमिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) लागू करने की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित सेमिनार में विशेषज्ञों ने इसे आजादी के बाद सबसे बड़ा और साहसिक कर सुधार का कदम बताया। जबकि उद्यमियों ने आमजन को इसके प्रति जागरूक करने और इसमें और सुधार करने पर जोर दिया।
सोमवार को आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि एवं पद्मश्री साहित्यकार लीलाधर जगूड़ी ने कहा कि जीएसटी को और सरल बनाने की जरूरत है। इसके प्रति उद्यमियों, कारोबारियों और आमजन को जागरूक करने की अब भी सख्त जरूरत है। आयुक्त वस्तु एवं सेवा कर अनुज गोगिया ने कहा कि जीएसटी आजादी के बाद किसी भी सरकार द्वारा किया गया अब तक सबसे बड़ा कर सुधार है। इसे लागू करने के बाद इसके अपेक्षित परिणाम भी सामने आए हैं। इसमें उपभोक्ताओं को पूरी आर्थिक सुरक्षा दी गई है। उद्यमियों ने कहा कि जीएसटी में और छूट दी जानी चाहिए ताकि उद्यमियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी राहत मिले। कार्यक्रम में सीजीएसटी के संयुक्त आयुक्त अमित गुप्ता, राज्य जीएसटी के अपर आयुक्त पीयूष कुमार, सहायक आयुक्त स्वाती मल्होत्रा, सहायक आयुक्त अजय रावत के अलावा उद्यमी हरेंद्र गर्ग, वीरेंद्र काला, अनूप नरुला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


स्वर्गीय प्रकाश पंत को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनके जीवन चरित्र पर एक फिल्म भी दिखाई गई। मुख्य अतिथि एवं साहित्यकार डॉ. लीलाधर जगूड़ी ने इसे अच्छी पहल बताया। कार्यक्रम में सभी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इनके विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं में आरएन थापा, दीपांशी भट्ट, सिमोल मलिक, यशिका अवस्थी, सुनीधि चौहान, डाली, रोशनी, तृप्ति, अंकित, रजत और विनोद शामिल रहे।
विज्ञापन


उत्कृष्ट अधिकारी और कर्मचारी भी सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान जीएसटी को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियाें, कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। इनमें जगमोहन सिंह बिष्ट, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, सतीश सिंह रौतेला, अखिलेश कुमार, शिल्पी सिन्हा, शशांक सारस्वत, मोहम्मद मोहत्सिम, सुमित वार्ष्णेय, राजकुमार और भूषणचंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें