फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी के स्कूल में पढ़ रहे 10वीं की छात्र की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

मसूरी। मसूरी स्थित वाइनबर्ग एलन स्कूल के 10वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था। यहां करीब दो घंटे इलाज के बाद छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन मौत की वजह साफ नहीं हो पाई। डॉक्टरों की सलाह पर विसरा संरक्षित कर जांच के लिए भेजा जाएगा।
छात्र हर्षित मार्केइन (16) पुत्र शिव कुमार मार्केइन मूल रूप से आशुतोष नगर, ऋषिकेश का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि हर्षित की शनिवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। वह बेहोश होकर कमरे के बाहर कॉरिडोर में गिर गया था। आनन-फानन में स्कूल के कर्मचारी उसे रात साढ़े नौ बजे मसूरी कम्यूनिटी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसका साढ़े 11 बजे तक इलाज चला, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। पुलिस ने हर्षित के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। लेकिन, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। इसके लिए परिजनों ने जिलाधिकारी कार्यालय में भी प्रार्थनापत्र भी दिया था। हालांकि, वहां से अनुमति न मिलने पर रविवार को हर्षित के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मसूरी कोतवाली के दारोगा योगेश रियाल ने बताया कि परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर कोई आरोप नहीं लगाया है। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई थी, जिसमें मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा संरिक्षत करने की सलाह दी है। विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटबाल का अच्छा खिलाड़ी था हर्षित
स्कूल के शिक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि हर्षित बोर्डिंग में रहता था। पढ़ने में होनहार होने के साथ-साथ वह फुटबाल का भी बहुत अच्छा खिलाड़ी था। रविवार सुबह हर्षित को फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेना था। शिक्षक भी हर्षित को याद कर फफक पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें