फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 महिलाओं को बांट गए रसोई गैस कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,विकासनगर
विज्ञापन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 120 परिवारों को लाइन जीवनगढ़ में रविवार को रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए गए।
बालूवाला ग्रामीण गैस एजेंसी की ओर से एलपीजी कनेक्शन वितरण शिविर में रूरल एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मो. इस्लाम और उपाध्यक्ष फतेह आलिम ने कहा कि इससे महिलाओं में धुएं के कारण होने वालों रोगों में कमी आएगी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर महिलाएं टीबी और दमा रोग से ग्रसित होती हैं, जिसका प्रमुख कारण लकड़ी के चूल्हे से निकलने वाला धुंआ है। कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को निशुल्क एलपीजी कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही उज्ज्वला योजना से लाभान्वित होने वाले परिवारों की महिलाओं को लकड़ी के चूल्हे का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई। इस दौरान नेहा पाल, गायित्री, सीमा, शबनम, सुमन, मुन्नी, अनारी देवी, गुलशाना, शमीम खान, आसिफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें