फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल विद्युत निगम कर्मियों का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

डाकपत्थर में कर्मचारियों की आवासीय कॉलोनियों की मरम्मत नहीं होने से नाराज हाइड्रो इलेक्ट्रिक इम्प्लॉइज यूनियन से जुड़े कर्मचारियों का बृहस्पतिवार को गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनियों में अवैध रूप से रह रहे लोगों के आवासों की मरम्मत की जा रही है, जबकि निगम कर्मचारियों के भवनों की अनदेखी हो रही है।
अधिशासी अभियंता अनुरक्षण जल विद्युत निगम डाकपत्थर के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए कर्मचारियों ने अधिकारियों पर निगमकर्मियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। परियोजना सचिव पोष्कांत शर्मा के मुताबिक विभागीय अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है, इसके बावजूद समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यूनियन से जुड़े कर्मियों ने कहा कि मांगों पर अमल न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरना देने वालों में संजय सतसंगी, संजय राणा, पंकज नैथानी, गोविंद सिंह, दुर्गा पाठक, यशवंत सिंह, मनमोहन रावत, ज्ञानेश्वर प्रसाद, हरीश जखमोला, रितेश कुमार, अनिरुद्ध कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

------------------
बयान
ऐसा नहीं है कि आवासीय भवनों की मरम्मत न की गई हो, मरम्मत की जा रही है। यूनियन से जुड़े कुछ लोगों ने बुधवार को कुछ कर्मचारियों के साथ अभद्रता की है। इसकी शिकायत मेरे पास पहुंच चुकी है। रही बात कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों की तो महाप्रबंधक यमुना वैली विपिन बिहारी सिंघल और उनके अधीनस्थ अधिकारियों की ओर से आवासीय भवनों के आवंटन का काम देखा जाता है।
- संजीव लोहानी, महाप्रबंधक सिविल, जल विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें