फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता भवन चौक के सामने चैंबर क्षतिग्रस्त, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत गीता भवन चौक के सामने बस स्टैंड मार्ग पर पिछले लंबे समय से सीवर का क्षतिग्रस्त चैंबर दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। साथ ही चैंबर से आ रही दुर्गंध से भी आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। बरसात शुरू होने पर चैंबर जलमग्न हो जाता है। जिससे दुपहिया वाहन चालकों के साथ ही नौनिहालों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने जल संस्थान के एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर क्षतिग्रस्त चैंबर के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से बताया कि गीता भवन चौक शहर का व्यस्ततम चौक है। यहां से बड़े वाहनों के साथ ही दुपहिया वाहनों की आवाजाही भी लगी रहती है। साथ ही आसपास की आवासीय बस्तियों के लोग भी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। ऐसे में मार्ग के बीच में सीवर का क्षतिग्रस्त चैंबर कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। कई बार दुपहिया वाहन चालक और नौनिहाल क्षतिग्रस्त चैंबर से चोटिल भी हो चुके हैं। बारिश होने पर चैंबर से गंदगी बाहर निकलकर पूरे मार्ग पर फैल जाती है। चैंबर की मरम्मत के लिए कई बार जल संस्थान कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में समाज सेवी मामचंद, राहुल, अजय कुमार, प्रेमा, गुलशन, गुलजार, लंटूर सिंह, अमरदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, जल संस्थान के एसडीओ एपी सिंह ने बताया कि संबंधित अवर अभियंता को सीवर के क्षतिग्रस्त चैंबर की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें