फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों के संरक्षण को नहीं किए जा रहे उपाय 17-20-50

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

पछवादून में वर्षा जल के संरक्षण के लिए बने तालाबों की अभी तक कोई सुध नहीं ली गई है। आलम यह है कि तालाब गंदगी से अटे पड़े हैं और उनमें घास जमी हुई है। वहीं, सहसपुर ब्लॉक मुख्यालय में उद्यान विभाग कार्यालय के पीछे बने तालाब की पिछले पांच वर्षों से अधिक समय से सफाई नहीं होने के कारण उसमें घास जमी हुई है। साथ ही आसपास की बस्ती के लोग वहां कूड़ा डाल रहे हैं।
विज्ञापन

सहसपुर के पूर्व प्रधान सुंदर थापा ने बताया कि तालाब की अधिकांश जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तालाब की जमीन पर अतिक्रमण कर पक्के आवास बना दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सहसपुर पंचायत में कुल तीन तालाब थे, जिसमें से दो का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत के चलते बचे हुए आठ बीघा तालाब की जमीन को भी खुर्द बुर्द किया जा रहा है। उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि पछवादून में सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण को मुक्त कराने की कार्रवाई जारी है। बरसात से पहले तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ ही उनकी सफाई भी करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें