फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व कर्मचारियों के आंदोलन का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
विज्ञापन

कालसी। चकराता, कालसी और त्यूनी के संग्रह अमीन संघ की तहसील परिसर में संपन्न बैठक में राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षकों के आंदोलन को गैरजायज बताते हुए इसके विरोध का निर्णय लिया गया। संघ के अध्यक्ष मुन्ना दास ने कहा कि शासन द्वारा नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के लिए संग्रह अमीनों को छह प्रतिशत का कोटा बहाल किए जाने का विरोध न्याय संगत नहीं है। उन्होंने आंदोलन संग्रह अमीनों के हितों को प्रभावित करने की कोशिश बताया।
विज्ञापन

सोमवार को संपन्न बैठक में संघ के अध्यक्ष ने कहा कि शासन द्वारा संग्रह अमीनों को पदोन्नति का लाभ दिए जाने से राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षक बेवजह आंदोलन कर रहे हैं, जिसका विरोध किया जाएगा। बताया कि अगर राजस्व निरीक्षक कलम बंद हड़ताल करेंगे तो संग्रह अमीन उनके कार्यों का निष्पादन करेगा, जिससे जनता को कोई परेशानी न हो। साथ ही चेताया कि शासन राजस्व निरीक्षक संघ के दबाव में निर्णय वापस लेगा तो संग्रह अमीन संघ आंदोलन शुरू करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान रणवीर सिंह, जयपाल सिंह, सुरेशानंद, हीरा सिंह चौहान, आलम सिंह, अंतराम, नंदपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें