फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन प्रदेशभर में झमाझम बरसेंगे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेशभर में अगले तीन दिन झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 17 और 18 जून को ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की है। बारिश और ओलावृष्टि की वजह से तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

प्रदेशभर में रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी सहित प्रदेश के अनेक हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इस वजह से राजधानी सहित प्रदेशभर में लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 17, 18 और 19 जून के प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 17 और 18 जून को ओलावृष्टि और कुछ इलाकों में तेज आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम
17 जून : प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना।
18 जून : पूरे प्रदेश में बादल छाने के साथ ही कई जगहों पर झमाझम बारिश होगी। तापमान में कई डिग्री की गिरावट आएगी। ओलावृष्टि की भी संभावना।
19 जून : प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। अनेक स्थानों पर बारिश रिकॉर्ड हो सकती है। तापमान में गिरावट बरकरार रहेगी।
20 जून : आंशिक रूप से बादल आएंगे। पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश के बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें