ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
द्वितीय गोरखा कप फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को दून वैली और जिप्सी यंग्स की टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। दून वैली ने जेबीटी को 2-0 और जिप्सी यंग्स ने समपथाह एफसी को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
गढ़ी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में पहला मैच दून वैली व जेबीटी के बीच खेला गया। इसमें शशांक ममगाईं और चिराग के गोल की बदौलत दून वैली ने जेबीटी को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में जिप्सी यंग्स ने एंजल, रजत, अमन एवं आशीष के शानदार खेल की बदौलत समपथाह एफसी को 5-0 से हराया।