फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति जैसी मांगाें को लेकर अभियंताओं का आंदोलन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आंदोलन के दूसरे चरण में अवर अभियंताओं ने मंगलवार को माजरा में धरना दिया और तीनों निगमों के प्रबंध निदेशकों को ज्ञापन भी सौंपा। अवर अभियंता ग्रेड वेतन 4800 रुपये करने, सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति कोटा 58.33 प्रतिशत करने, एसीपी 9, 14 व 19 साल की पूर्ववत व्यवस्था बहाल करने आदि मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन पदाधिकारियों की अगुवाई में अवर अभियंताओं ने मंगलवार को 132केवीए सब स्टेशन माजरा में धरना दिया और आंदोलन की रणनीति तय की। एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष जीएन कोठियाल ने कहा कि यूपीसीएल में अवर अभियंता से सहायक अभियंता के पदों पर लंबे समय से डीपीसी एवं प्रोन्नति नहीं हो रही है। सहायक अभियंताआं की जगह अवर अभियंताओं को चार्ज देकर कार्य कराया जा रहा है। केंद्रीय महासचिव जेसी पंत ने तीनों प्रबंध निदेशकों को कहा कि अवर अभियंताओं का प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 नहीं किए जाने से अवर अभियंताओं को प्रतिमाह 12000 रुपये से अधिक का मासिक नुकसान हो रहा है। आंदोलन के अगले चरण में 10 जून को मुख्य अभियंता, महाप्रबंधकों के माध्यम से तीनों निगमों के प्रबंध निदेशकों के साथ ही मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, सचिव ऊर्जा को ज्ञापन दिया जाएगा। 20 जून को यूजेवीएन मुख्यालय पर सांकेतिक सत्याग्रह, 24 जून को यूपीसीएल मुख्यालय में सांकेतिक सत्याग्रह करने के साथ ही आंदोलन की घोषणा की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में विमल बहुगुणा, रवींद्र सैनी, संदीप शर्मा, सुनील उनियाल, रामकुमार, जगपाल, पवन रावत, वीके जैन, मनीष पांडे, सपना, राजीव खर्कवाल, पवन रावत समेत कई पदाधिकारी, अभियंता उपस्थित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें