फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाशिक महाराज के दर्शनों को उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

जौनसार बावर परगने के जखोली के कैमाला डांडा में सोमवार को बाशिक महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। ग्रामीणों ने जागरण कर परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की मन्नत मांगी। स्थानीय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां रात्रि जागरण करने पर मन्नत पूरी होती है।
विज्ञापन

सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर देवता की पालकी कैमाला डांडा पहुंची। यहां देवता खुले में रात्रि प्रवास करते हैं। हर साल यहां बाशिक देवता दो दिन के प्रवास के लिए आते हैं, जिस अवसर पर यहां मेले का आयोजन किया जाता है। जौनसार बावर परगने के सैकड़ों ग्रामीण यहां देवता के दर्शनों के लिए आते हैं, और अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए जागरण करते हैं। मेंद्रथ स्थित मूल मंदिर से निकली देव पालकी के कैमाला पहुंचते ही ग्रामीणों ने परंपरागत तौर तरीकों से देवता का स्वागत किया। सुबह से ही कई गांवों के ग्रामीण समूह परंपरागत वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ कैमाला डांडा पहुंचना शुरू हो गए थे। ग्रामीणों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर देव पालकी के सामने माथा टेका। इसके बाद देव जागरों और लोकनृत्यों का दौर चला। दिन भर कई गांवों के ग्रामीणों ने हारुल, तांदी के माध्यम से देव जागर गाए और लोकनृत्यों की अनुपम छटा बिखेरी। देव पुजारी अभिदत्त डोभाल, वजीर दीवान सिंह राणा ने बताया कि सोमवार को पूजा अर्चना और जागरण के बाद मंगलवार शुभ मुहूर्त पर देव पालकी मूल मंदिर को प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदीप राणा, विक्रम पंवार, रविंद्र चौहान, विक्की राणा, दिनेश, रिंकू राणा, रविंद्र राणा, रणवीर सिंह, लक्ष्मी, संजू, पंकज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें