फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकपत्थर तिकोना पार्क में लहराएगा 60 फीट ऊंचा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

डाकपत्थर पंचायत में 60 फीट ऊंचा तिरंगा लहराएगा। लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से यह अनूठी पहल की जा रही है। चार लाख रुपये की लागत से तिरंगा तैयार करने के साथ ही अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रीय ध्वज की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
डाकपत्थर के प्रधान सुबोध गोयल ने सोमवार को मीडिया से वार्ता में कहा कि पांच जून को सूबे के पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडेय डाकपत्थर के तिकोना पार्क में पंचायत की ओर से तैयार किए गए इस ध्वज को फहराएंगे। बताया कि तिकोना पार्क का सौंदर्यीकरण भी किया गया है। प्रधान ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के कपड़े का चयन इस तरह से किया गया है, जो बारिश और धूप से खराब नहीं होगा। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। जहां लाइट की व्यवस्था भी की गई है, जिससे रात में भी ध्वज दूधिया रोशनी में जगमगाता नजर आएगा। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर सोलर प्लांट से राष्ट्रीय ध्वज पर रोशनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की पंचायतों में इस तरह का यह पहला प्रयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज के लहराने से ग्रामीणों के साथ ही डाकपत्थर बैराज आने वाले पर्यटकों में राष्ट्रीय एकता, अंखडता और राष्ट्र की अस्मिता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की भावना को बल मिलेगा। इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार पुष्पेंद्र त्यागी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेर सिंह पुंडीर, सोमिल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें