फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: जून से रफ्तार पकड़ेगा स्मार्ट सिटी का काम

Wed, 29 May 2019 08:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने का काम अब रफ्तार पकड़ेगा। पिछले वर्ष के अंत में हुए नगर निगम चुनाव, उसके बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण स्मार्ट सिटी की योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पाई थी।
विज्ञापन


देहरादून की सूरत बदलने और शहर को स्मार्ट बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। अतिरिक्त खर्च से बचने के लिए सभी विभागों के प्रस्तावों को जोड़कर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को अपडेट किया जा चुका है। वहीं, पिछले वर्ष दिसंबर में देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना की उच्च स्तरीय संचालन समिति की बैठक में 234.85 करोड़ रुपये की डीपीआर पर मुहर लग चुकी है। पहले नगर निगम फिर लोकसभा चुनाव के आचार संहिता लगने के कारण स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कार्य शुरू नहीं हो पाया था। अब कार्य शुरू होने की संभावना है। ऐसे में तय है आने वाले समय में शहर की सूरत बदली-बदली नजर आएगी।

काम-1: स्मार्ट सिटी के तहत साढ़े पांच करोड़ से अधिक धनराशि से तीन स्मार्ट स्कूल बनाए जाने हैं। इसके तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड, राजकीय इंटर कॉलेज खुड़बुड़ा और जूनियर हाईस्कूल खुड़बुड़ा को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जाना है। इसके अलावा इन स्कूलों में आईटी कंपोनेंट्स भी स्थापित किए जाने थे। जून के पहले सप्ताह में इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


काम-2 : राजपुर रोड पर घंटाघर से सिल्वर सिटी तक सेंसर लगाने का कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है। इन सेंसर के जरिये वाहन चालकों को पता चल सकेगा कि पार्किंग की क्या स्थिति है? ऐसा होने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। मौजूदा समय की बात करें तो पार्किंग बड़ी समस्या है।

काम-3 : स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के जरिये दून की कई सड़कों को स्मार्ट बनाने की योजना है। रिस्पना पुल से महाराजा अग्रसेन चौक (हरिद्वार रोड), आराघर से बहल चौक (ईसी रोड), घंटाघर से दिलाराम चौक (राजपुर रोड) और घंटाघर से किशन नगर चौक (चकराता रोड) को स्मार्ट बनाया जाएगा। साथ ही इंटेलीजेंट ट्रैफिक सिस्टम, स्मार्ट पार्किंग समेत अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। जून के प्रथम सप्ताह से इस पर काम शुरू हो जाएगा।

काम-4: शहर के 22 चौराहों का पुनर्निर्माण करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। हालांकि कुछ चौराहों का मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण और नगर निगम की ओर से चौड़ीकरण व सुंदरीकरण किया गया है, जबकि शेष चौराहों पर काम जून में शुरू होने की संभावना है।

काम-5 : शहर के विभिन्न स्थानों पर स्मार्ट टॉयलेट लगेंगे। इसके तहत गांधी पार्क, परेड मैदान, कलेक्ट्रेट और कांवली रोड स्थित एमडीडीए कॉलोनी में स्मार्ट टॉयलेट लगाए जाने की योजना है। इस पर भी जून में ही कार्य शुरू हो रहा है।

काम-6 : सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क में स्थापित होने वाले इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के जरिये बिजली, पानी, यातायात, सीवर आदि नागरिक सुविधाओं की एक ही कंट्रोल रूम से संचालित किया जाएगा। साथ ही इसमें यहीं से निगरानी भी की जाएगी।

काम-7 : स्मार्ट सिटी के तहत तीन रूटों पर 27 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। ये बसे आईएसबीटी में खड़ी होंगी। जिनकी चार्जिंग के लिए वहां स्टेशन बनाया जाएगा। ये बसें सुबह छह से रात नौ बजे तक चलेंगी। इनमें महिला सुरक्षा समेत अन्य आधुनिक संसाधन होंगे। पहला रूट आईएसबीटी-रेलवे स्टेशन-घंटाघर-जाखन होगा। दूसरा रूट सुद्धोवाला-प्रेमनगर-घंटाघर-रायपुर तय किया है। तीसरा रूट जौलीग्रांट एयरपोर्ट से आईएसबीटी-घंटाघर होगा। इन बसों में जीपीएस लगे होने के चलते यात्री मोबाइल के जरिये भी इन की लोकेशन के बारे में जान सकेंगे। इस सेवा की शुरुआत भी जून में होने का दावा किया जा रहा है।

काम- 8 : स्मार्ट सिटी के तहत दून में 24 वाटर एटीएम लगाए जाने हैं, जिसमें से एक को नगर निगम परिसर में लगाने की कार्रवाई चल रही है। वाटर एटीएम का उद्देश्य लोगों को साफ पेयजल उपलब्ध कराना है। ये वाटर एटीएम एडीबी की ओर से लगाए जाने हैं। अधिकारियों के मुताबिक जून में कई अन्य स्थानों पर भी वाटर एटीएम लगाए जाएंगे।

काम- 9 : स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करनपुर रोड को सर्वे चौक से डीएवी कॉलेज और डीबीएस कॉलेज तक परिवहन के लिए बेहतर और चौड़ी सड़क बनाने के साथ ही सड़क के दोनों ओर फुटपाथ भी बनाया जाना है। इस पर भी जून से कार्य शुरू हो जाएगा।

आचार संहिता लगने के कारण स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की रफ्तार में कुछ कमी आई थी। लेकिन, अब आचार संहिता हट चुकी है। जून की शुरुआत से ही स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें