फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर के मानक पूरे न करने पर 21 संस्थानों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सूरत अग्निकांड के बाद जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को फायर विभाग ने 21 निजी संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में संस्थानों में आग से बचाव के तमाम उपकरण लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सूरत की घटना का संज्ञान लेकर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने प्रदेशभर में अग्निशमन अधिकारियाें को चेकिंग करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में मंगलवार को फायर अधिकारियों ने करनपुर स्थित दून डिफेंस एकेडमी, प्रदीप सचदेवा और करियर पावर को नोटिस दिए। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी केएस राणा ने बताया कि शहर के अलावा सेलाकुई और ऋषिकेश के छह-छह और मसूरी के पांच निजी संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं। जिले में अब तक 66 निजी संस्थानों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें