ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
एमबीबीएस दाखिलों की मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के रिजल्ट से पहले आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इसके लिए करेक्शन की विंडो खोल दी है।
एनटीए की ओर से पांच मई को देशभर (उड़ीसा को छोड़कर) नीट का आयोजन किया गया था। उड़ीसा और कर्नाटक के कुछ हिस्से में 21 मई को प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा की आंसर की का इंतजार है। इस बीच एनटीए ने आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया है। 31 मई की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन करेक्शन कर सकते हैं। त्रुटि सुधार के तहत पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर और कैटेगरी में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। 31 के बाद किसी भी अभ्यर्थी को मौका नहीं दिया जाएगा। नीट का रिजल्ट पांच जून को प्रस्तावित है। इससे पहले परीक्षा की आंसर की जारी की जाएगी।
यहां करें त्रुटि सुधार : द्धह्लह्लश्चह्यऱ्//ठ्ठह्लड्डठ्ठद्गद्गह्ल.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ/हृह्लड्डठ्ठद्गद्गह्ल/ङ्खद्गद्यष्शद्वद्ग.ड्डह्यश्च3