फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के विकास में संगठनों की भूमिका अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

जौनसार बावर पर्वतीय जनजाति कल्याण समिति की ओर से लाइन जीवनगढ़ में बनवाए जा रहे जौनसार बावर सामुदायिक भवन का क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने सोमवार को शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में सामाजिक संगठनों की अहम भूमिका होती है।
कहा कि जिस समाज के सामाजिक संगठन कुरीतियों को मिटाने, नई क्रांति लाने और समग्र विकास के लिए सक्रिय होते हैं, वह समाज विकास के पायदान चढ़ते जाता है। कहा कि सामाजिक संगठनों में पुरानी और नई पीढ़ी का बराबर का प्रतिनिधित्व होना चाहिए, जिससे पीढ़ियों के अंतर से आने वाली समस्याओं से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान समिति के अध्यक्ष नरेश चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, नंदा सिंह नेगी, सुरेंद्र चौहान, डॉ. विरेंद्र सिंह चौहान, डॉ. दीवान सिंह, मायाराम तोमर, ग्यार सिंह, कुंवर सिंह राणा, रणवीर तोमर, सुरेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें