फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर: साहिया में जलभराव से जूझ रहे लोग

Wed, 17 Apr 2019 09:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

साहिया। मुख्य बाजार में जर्जर सड़क और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जलभराव की सबसे अधिक समस्या आर्मी गेट से नीचे की ओर और साहिया-समाल्टा मार्ग के तिराहे पर है। यहां वाहनों की आवाजाही से कई बार गंदे पानी के छींटे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी विपुल अग्रवाल, अमित जैन, दीप सिंह, विक्रम वर्मा ने बताया कि मुख्य बाजार में पूरा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। हल्की बारिश आने पर गड्ढों में पानी भर जाता है, जो कई दिनों तक भरा रहता है। सड़क पर जल भराव होने से आवाजाही में परेशानी के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता है, जिससे संक्रामक रोगों का खतरा बना हुआ है। बताया कि कई बार लोक निर्माण विभाग से मुख्य बाजार में मार्ग के सुधारीकरण की मांग की गई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गत दिनों लोनिवि ने कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर करोड़ों की लागत से सुधारीकरण कार्य कराया, लेकिन साहिया मुख्य बाजार में सुधारीकरण नहीं किया गया। इससे स्थानीय लोगों को जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल रही है।

उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि मार्ग सुधारीकरण कार्य चल रहा है। साहिया बाजार सुधारीकरण के दौरान जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें