फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर: पुल बनने में देरी से ग्रामीणों में रोष

Wed, 17 Apr 2019 09:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

साहिया। मुख्य बाजार में अमलावा नदी पर बने पुराने जर्जर पुल की जगह नए पुल का निर्माण शुरू नहीं होने से स्थानीय लोगों में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ रोष है। लोगों का कहना है कि पुल निर्माण कार्य शुरू करने के लिए अधीक्षण अभियंता भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन की चेेतावनी दी है।

विज्ञापन


साहिया नेवी के ग्राम प्रधान मोहन लाल शर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, मुकेश चौधरी, प्रीतम सिंह, मायाराम, अर्जुन सिंह राय, भीम दत्त वर्मा, सुभाष जोशी ने बताया कि फरवरी में साहिया बाजार में बने पुल को तोड़ने का कार्य शुरू किया गया था। नए पुल के निर्माण की जद में आने वाले अतिक्रमण को व्यापारियों ने खुद तोड़ दिया था, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। अतिक्रमण का मलबा भी पुल पर ही पड़ा हुआ है, जिससे यहां अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। साथ ही पुल की रेलिंग तोड़ने से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने एक सप्ताह के अंदर पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर लोनिवि कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

उधर, लोनिवि के अवर अभियंता पंकज बडोनी ने बताया कि पुल से होकर मुख्य बाजार की पेयजल लाइन गुजर रही है। जल संस्थान द्वारा लाइन हटाने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें