फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटी कनासर में 32 साल बाद मना बिस्सू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

जौनसार बावर परगने के कोटी कनासर में हिमाचल प्रदेश से चालदा महाराज के प्रवास पर आने के कारण 32 साल बाद बिस्सू पर्व मनाया गया। शनिवार को चालदा महाराज के मंदिर में बुरांश के फूलों से पूजा अर्चना के बाद चार खतों के 70 गांवों के हजारों ग्रामीणों ने तांदी और ठोड़ा नृत्य कर धूम मचाई।
मंदिर में लगे बिस्सू मेले में पारंपरिक गाजे बाजे की थाप पर तांदी नृत्य और ठोड़ा खेल के साथ सदियों से चली आ रही पंरपरा का लोगों ने निर्वहन किया। स्थानीय निवासियों ने लोक और पारंपरिक गीतों की धुनों के बीच ठोड़ा खेल (तीर धनुष का खेल) खेलकर पर्व की शुरुआत की। मेले में दुनौऊ खत, मसक खत, कैलोऊ खत, कांडोई भरम खत के साथ ही गोरछा, बायला और हिमाचल प्रदेश के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर तांदी और हारुल नृत्य किया। महिलाओं ने जैथो लागो लीट शादो तैथे कइड़ी भी फाटो... पर जमकर पारंपरिक नृत्य किया। अधिकांश महिला पुरुष पारंपरिक वेश भूषा में मेले में पहुंचे। इससे कोटी कनासर मंदिर में जौनसार बावर की पुरातन संस्कृति की शानदार छटा देखने को मिली। मेले में दुनौऊ खत के स्याणा शमशेर सिंह चौहान, मसक खत स्याणा फतेह सिंह, कैलोऊ खत स्याणा पूरण सिंह, कांडोई भरम खत स्याणा फतेह सिंह चौहान, बायला खत स्याणा संदीप चौहान, गोरछा खत स्याणा पूरण सिंह, चालदा महासू मंदिर के बजीर दीवान सिंह, मेहर सिंह, किसन सिंह, जगतराम नौटियाल, बारू सिंह राणा, गुलाब सिंह राणा, धन सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
कौरव-पांडव का युद्ध है ठोड़ा
कोटी कनासर में बिस्सू पर्व के दौरान होने वाला ठोड़ा नृत्य कौरव-पांडव युद्ध को दर्शाता है। इस नृत्य के दौरान पारंपरिक वेशभूषा पहनी जाती है। इसे कौरव-पांडवों का नृत्य कहा जाता है। ठोड़ा नृत्य के दौरान लोग एक दूसरे के पांव पर तीर छोड़ते हुए कहते हैं कि जैथो लागो ली शाटो तैथे कइड़ी भी फाटो (जहां पर मैं तीर मारता हूं वहां पत्थर भी फट जाता है)। नृत्य करने वाले लोग जो पारंपरिक पोशाक पहनते हैं उसे जंगेल कहते हैं। नृत्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पांव में विशेष जूता पहना जाता है और नृत्य में हमउम्र लोग ही भाग लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें