फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवंगत समाजवादी नेता विनोद बड़थ्वाल को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

समाजवादी नेता स्व. विनोद बड़थ्वाल की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को शिमला बाइपास स्थित सपा के जिला कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में वक्ताओं ने विनोद बड़थ्वाल के व्यक्तित्व और विचारधारा पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष गुलफाम अली ने कहा कि बड़थ्वाल राजनीति में सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने कभी भी किसी पद की लालसा नहीं की। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद जब कई नेताओं ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा बदली तब भी उन्होंने राज्य में समाजवादी पार्टी को मजबूती देने का काम किया। राजनीति में विचारधारा और निष्ठा की मिशाल थे। विधानसभा का सदस्य नहीं होने के बावजूद उन्होंने सरकारों तक अपनी आवाज पहुंचायी। सपा के जिला प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने कहा कि स्व. बड़थ्वाल के पास उत्तराखंड के विकास की सोच थी। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के बाद उन्होंने परिसंपत्तियों के बंटवारे के लिए तत्कालीन सरकार के साथ मिलकर काम किया था। इस दौरान सगीर मिर्जा, शशि कुमार, विरम सिंह, तौसीफ अंसारी, समीर मलिक, जुल्फकार अली, अकमल अली, राव दानिश, कासिफ सलमानी, नवाब सलमानी, हारुन अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें